News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

कोलारस: नरवाई जलाने पर 6 किसानों के खिलाफ FIR

कोलारस: नरवाई जलाने पर 6 किसानों के खिलाफ FIR



शिवपुरी कोलारस: खेतों में फसल कटाई के बाद बचे अवशेष या नरवाई जलाने को लेकर कोलारस में सख्त कार्रवाई की गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को इस बारे में जागरूक करने के लिए अनेक प्रयास किए हैं। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने नरवाई जलाने पर प्रतिबंधित आदेश जारी करते हुए इसे अवैध ठहराया है।

कोलारस के एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नरवाई जलाने के चलते लुकवासा के ग्राम उकावल के किसान सुल्तान पुत्र भगचंदी जाटव, ग्राम गिंदौरा के किसान जसवंत सिंह पुत्र लालू रघुवंशी, लालू पुत्र पन्नालाल रघुवंशी, ग्राम इंदार के किसान जितेंद्र पुत्र गजराज सिंह, शिवचरण पुत्र रामदास खटीक, और रामपुर चक्क के किसान पुरन सिंह पुत्र नथन सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नरवाई जलाने से पर्यावरण को गंभीर नुकसान होता है और यह मृदा की उर्वरा शक्ति को भी प्रभावित करता है। इस विषय में किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है और प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं। प्रशासन उम्मीद करता है कि किसान इस दिशा में समझदारी दिखाएंगे और पर्यावरण की सुरक्षा में योगदान देंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें