News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

विधायक प्रीतम लोधी ने मुहारी कला खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, किसानों से वसूली पर जताई आपत्ति

विधायक प्रीतम लोधी ने मुहारी कला खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, किसानों से वसूली पर जताई आपत्ति

शिवपुरी। जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने शनिवार को मुहारी कला स्थित समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें किसानों से तुलाई, भराई और सिलाई के नाम पर अवैध रूप से राशि वसूले जाने की जानकारी मिली, जिस पर विधायक ने खरीदी केंद्र प्रभारी देवी सिंह को तत्काल फोन कर फटकार लगाई।

विधायक लोधी ने प्रभारी से कहा कि किसानों से रुपए लिए जा रहे हैं, जबकि ऐसी कोई सरकारी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि यह वसूली बंद नहीं हुई तो वे स्वयं कलेक्टर से शिकायत करेंगे। निरीक्षण के दौरान केंद्र में अव्यवस्थाएं भी सामने आईं।

विधायक प्रीतम लोधी ने हमसे फोन पर बातचीत करते हुए बताया कि वहां पर किसानों से अवैध रूप से पैसे लिए जा रहे थे मेरे निरीक्षण उपरांत तत्काल अवैध वसूली को रोकने के लिए निर्देशित किया है। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें