रणवीर सिंह बने क्षत्रिय करणी सेना शिवपुरी के जिलाध्यक्ष
शिवपुरी : क्षत्रिय करणी सेना परिवार एकीकृत क्षत्रिय परिवार भारतवर्ष द्वारा शिवपुरी निवासी रणवीर सिहं रावत को करणी सेना शिवपुरी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति करनी सेना के संस्था के डॉ. राज शेखावत एवं संगीता सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के निर्देश पर इंदल सिंह राणा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश एवं मंजीत कीर्तिराज सिंह प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की अनुशंसा पर की गई है। रणवीर सिंह रावत को क्षत्रिय करणी सेना मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हे उनके शुभचिंतकों एवं मित्रमण्डल ने शुभकामनायें दी हैं। रणवीर सिंह रावत ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से अपने पदीय दायित्व निभाने की शपथ ली एवं करणी सेना परिवार को आगे बढाने का संकल्प लिया।
एक टिप्पणी भेजें