शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बने वत्सराज सिंह राठौड़
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन रविवार को माधव चौक स्थित संघ कार्यालय में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी रामवरण सिंह सिकरवार की देखरेख में सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए। जिले की सभी तहसील, नगर और विकासखंड स्तरीय कार्यकारिणी के सदस्य इस चुनाव में मौजूद रहे।
संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजाबाबू आर्य ने वत्सराज सिंह राठौड़ का नाम जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। राठौड़ पहले से ही कार्यकारी जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे। उन्होंने निर्वाचन के बाद शिक्षक हित में पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का वादा किया।
इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अनिल गुप्ता को सचिव और मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर भरत सिंह धाकड़, मुकेश पटेरिया, चंद्रशेखर बेमटे, अनूप सिंह परिहार, दीपेंद्र शर्मा और ललिता राजपूत निर्वाचित हुए। सह-सचिव के रूप में सिविल राम भगत, भूपेंद्र शर्मा, बृजमोहन, नरेश भार्गव, रेखा पाल और नीतू जैन को चुना गया।
जिला कार्यकारिणी में कुलदीप श्रीवास्तव, आनंद लिटोरिया, प्रज्ञा आर्य, गोविंद अवस्थी, प्रहलाद दास गुप्ता, राजेश जैन, प्रहलाद गंधर्व, मनोज खत्री, गब्बर सिंह और योगेश खटीक शामिल हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राजेन्द्र
एक टिप्पणी भेजें