News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ को राज्यपाल ने सम्मानित किया

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ को राज्यपाल ने सम्मानित किया


 

शिवपुरी।भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने लोकसभा चुनाव 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया।


शिवपुरी जिले के कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ को राज्यपाल ने सम्मानित किया। इन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इनके प्रयासों की सराहना पूरे राज्य में की गई।


कार्यक्रम में राज्य के अन्य जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने मतदाता जागरूकता और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें