पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमले के ईनामी बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,हथियार और घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त
शिवपुरी। जिले की गोवर्धन थाना पुलिस ने डेढ़ माह पहले हुए पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में घटना में प्रयुक्त वाहन और हथियारों को भी जप्त किया है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस न्यायालय पेश कर रही है।
गोवर्धन थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व सरपंच बनवारी पुत्र रामदयाल यादव निवासी श्रीपुरा थाना गोवर्धन के साथ पुरानी रंजिश पर से आरोपी गाजीपाल यादव, राजेन्द्र यादव उर्फ कल्ली, भूपेन्द्र यादव, सिरनाम यादव एवं दो अन्य ने गिरवानी पुलिया के पास बनवारी यादव की गाडी के आगे अपनी गाडी लगाकर जानसे मारने की नियत से बन्दूक से फायर किया व लाठी, सरियों से मारपीट कर अघ मरा कर दिया। जिससे बनवारी यादव को शरीर में गम्भीर चोटे आई और कई जगह से फेक्चर हुआ। जानलेवा हमला कर सभी आरोपी फरार हो गए थे।पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर से आरोपी गाजीपाल पुत्र सोवरन यादव उम्र 42 साल,राजेन्द्र उर्फ कल्ली यादव पुत्र सोवरन यादव उम्र 35 साल निवासी गण गुनाह थाना पनिहार जिला ग्वालियर एवं एक अन्य आरोपी महेन्द्र उर्फ कल्ली वघेल पुत्र सुरेश वघेल उम्र 19 साल निवासी बीरपुर बंधा थाना गिरवाई जिला ग्वालियर को हिरासत में लिया।आरोपी गाजीपाल यादव व राजेन्द्र यादव बदमाश है जिन पर पूर्व से हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, मारपीट के कई अपराध पंजीवद्ध है।
सराहनीय योगदान-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोवर्धन उनि. रविन्द्र सिंह कुशवाह, सउनि जण्डेल सिंह, प्रआर. 172 बीरेन्द्र राजपूत, प्रआर. 729 बीरेन्द्र सिंह, प्रआर. 703 रामहेत सिंह आर. 752 शैलेन्द्र धाकड, आर. 1052-राघवेन्द्र सिंह जादौन, आर. 1112 अजय रावत, आर. 127 लाल सिंह, आर. 279 अतेन्द्र जादौन का सराहनीय योगदान रहा है।
एक टिप्पणी भेजें