News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

जितना सम्मान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का भाजपा ने किया कांग्रेस ने अभी तक नहीं किया : बिरथरे

जितना सम्मान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का भाजपा ने किया कांग्रेस ने अभी तक नहीं किया : बिरथरे





 

भाजपा ने संविधान गौरव दिवस मनाया

शिवपुरी।  भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर संविधान गौरव दिवस का आयोजन प्रदेश में किया गया इसी क्रम में शिवपुरी में भाजपा कार्यालय कोठी नंबर एक पर गुरुवार को संविधान गौरव दिवस मनाया गया जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब एक झूठ को सौ बार बोला जाता है तो यह लोगों की कमजोरी है कि वह उसे सच मान लेते हैं। आज कांग्रेस झूठ पर झूठ बोले जा रही है कांग्रेस यह बताने की कोशिश कर रही है कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति के लोगों से नफरत करती है। भाजपा ने जितना कार्य इस वर्ग के लोगों के लिए किया है वह कांग्रेस ने अभी तक नहीं किया। अभी कांग्रेस मऊ में एक कार्यक्रम करने वाली है और वह यह बताने वाली है कि मध्य प्रदेश में उनका बश नहीं चल रहा वह यह कहने वाली है कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का भारतीय जनता पार्टी अपमान करती है। लेकिन जितना सम्मान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का भाजपा ने किया है उतना कांग्रेस ने कभी नहीं किया। जितने अनुसूचित जाति के सदस्यों का सम्मान भाजपा ने किया है कांग्रेस ने कभी नहीं किया। कांग्रेस ने कभी किसी अनुसूचित जाति के व्यक्ति को राष्ट्रपति नहीं बनाया। एक परिवार को चलाने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी के संविधान पर उंगली उठाने का काम कर रही है।कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह नीचे तक जाकर कांग्रेस के झूठ को लोगों को बताएं कि भाजपा आपके हित के लिए कार्य करती है। 


बिरथरे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म बाद मानववाद बनाया संविधान के अनुसार मानववाद का मतलब अंतिम छोर पर खड़ा हुआ वह व्यक्ति वह गरीब जब तक वह अग्रिम पंक्ति में आकर खड़ा नहीं हो जाता तब तक उसका विकास करना चाहिए उसको आरक्षण देना चाहिए। कांग्रेसी लोग दुष्प्रचार करते हैं उसे दुष्प्रचार से हमको लोगों को बचाने की आवश्यकता है।


पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने कहा कि संविधान कहता है कि आरक्षण को कोई खत्म नहीं कर सकता लेकिन कांग्रेसियों ने दुष्प्रचार प्रचार किया भाजपा संविधान को बदलना चाहती है आरक्षण को खत्म करना चाहती है। हम देश के संविधान को मानते हैं तो पार्टी में भी संविधान को मानते हैं। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पृथ्वीराज जादौन ने किया आभार वीर सिंह सगर द्वारा किया गया । 


इस अवसर पर मंच पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेश रांठखेडा़ कोलारस विधायक महेंद्र यादव, हरिहर शर्मा, नेहा यादव, भैया सहाब लोधी, भरत सिंह चौहान, डॉक्टर के एल राय, हरवीर रघुवंशी, विजय शर्मा, नेहा यादव, गायत्री शर्मा,  सोनू बिरथरे, गगन खटीक, दिलीप मुद्गल, हेमंत ओझा, आकाश शर्मा, विपुल जर्मनी, वीर सिंह सगर, लालाराम, यादराम वर्मा, डॉ राकेश राठौर, जितेंद्र राठौर सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा से भरे द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के साथ नवयुक्त जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव का फूल माला पहनकर स्वागत किया।


कांग्रेस को जब-जब मौका मिला उन्होंने संविधान को मिटाने का काम किया : जसवंत

भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि संविधान का अगर कोई सच्चा हितैषी है, सच्चा सेवक है एवं संविधान का कोई सम्मान करने वाला है तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा है। विपक्ष के तमाम नेता संविधान की कॉपी जेब में लेकर घूम रहे हैं। मैं अपना संविधान अपने साथ लेकर आया हूं और उसको अपने माथे से लगाता हूं। हमारे देश के प्रधानमंत्री ने जो संविधान को सम्मान दिया है जीवन में अद्वितीय बात है। विपक्ष के लोग संविधान के नाम पर समाज को देश को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उनको समाज जाति मजहब में बांटने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी देश की एकता अखंडता के लिए काम नहीं किया है उन्हें जब-जब मौका मिला है उन्होंने संविधान को मिटाने का काम किया है।


कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब के साथ अन्याय किया कभी न्याय नहीं : राजू बाथम

पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि बाबा साहब लंदन में रहकर इकोनॉमिक्स करने वाले पहले व्यक्ति थे। पंडित नेहरू को उनसे व उस महासमाज से तब भी एलर्जी थी अब भी है। पंडित नेहरू को बाबा साहब को वित्त मंत्री बनाया जाना चाहिए था क्योंकि बाबा साहब इकोनॉमिक्स में पीएचडी की थी और वह नीचे से उठकर ऊपर तक गए थे गांव की अर्थव्यवस्था का उनका ज्ञान था तो उनका कानून मंत्री बना दिया गया कानून बन चुका संविधान इंप्लीमेंट होना है संविधान संविधान को लेकर बैठक भी हो चुकी और उन्हें संविधान भी सौंप दिया। लेकिन पंडित नेहरू उनसे इतना चिढ़ते थे कि अंतिम सरकार जब बन रही थी तो उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया। 1951 के चुनाव में पंडित नेहरू जी ने बाबा साहब के पीए नारायण काज रोलकर को उनके विरुद्ध चुनाव लाडवा दिया और हारने का प्रयास किया। ऐसे कांग्रेस के लोग संविधान की किताब हाथ में लेकर चल रहे हैं राहुल व प्रियंका जी तुमने बाबा साहब के साथ अन्याय किया है कभी न्याय नहीं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें