News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

स्वामित्व योजना के तहत विधायक महेंद्र सिंह यादव ने किया भू- अधिकार पत्रों का वितरण

स्वामित्व योजना के तहत विधायक महेंद्र सिंह यादव ने किया भू- अधिकार पत्रों का वितरण


शिवपुरी।स्वामित्व योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देशभर के लगभग 50,000 से अधिक गांवों में 65 लाख प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण किया। प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और लाभार्थियों से संवाद किया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम सिवनी में आयोजित हुआ जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश के लगभग 15.63 लाख नागरिकों को भू-अधिकार पत्र प्रदान किए गए।
इसी क्रम में कोलारस विधानसभा की डहरवारा पंचायत में विधायक महेंद्र सिंह यादव की मौजूदगी में स्वामित्व योजना के तहत भू- अधिकार पत्रों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां विधायक महेंद्र सिंह यादव ने 881 हितग्राहियों को भू अधिकार पत्रों का वितरण किया। कार्यक्रम में कोलारस एसडीएम
अनूप श्रीवास्तव जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान सीईओ सृष्टि भदोरिया तहसीलदार सचिन भार्गव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुबेर सिंह धाकड़ सरपंच कविता धर्मेंद्र नाथू सिंह धाकड़ दौलत सिंह धाकड़ रामनिवास शुक्ला अतर सिंह धाकड़ अशोक शर्मा हरिनाम सिंह धाकड़ बेताल आदिवासी कल्ला धाकड़ बच्चन लाल धाकड़ नाथूराम धाकड़ देवेंद्र कुमार जैन वीरेंद्र जाटव बालवीर प्रजापति
गणेश खेरी करण सिंह रावत प्रमोद धाकड़ आदि मौजूद रहे। 


 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें