News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

जो राम का नहीं वह हमारे किसी काम का नहीं : शिवशंकर

जो राम का नहीं वह हमारे किसी काम का नहीं : शिवशंकर



-राष्ट्रीय चेतना प्रसारण न्यास शिवपुरी का संघ कार्यालय में व्याख्यानमाला कार्यक्रम संपन्न 

शिवपुरी : जो राम का नहीं वह हमारे किसी काम का नहीं, जो भारत को अपनी माता नहीं मानता उसे हम गंगा जमुनी संस्कृति में स्थापित करने का असफल और विफल प्रयास क्यों कर रहे हैं, हमें हमारी बुद्धि का इस्तेमाल करना चाहिए, विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए और अपनों को पहचाना चाहिए। हम लोगों के बारे में ज्यादा नहीं जानते तो हमें यह तो देखना ही चाहिए कि राम का कौन है, रामायण का कौन, हमें अपनी बुद्धिमता का इस्तेमाल करते हुए अपनों को पहचाना होगा तभी सच्ची सामाजिक समरता होगी। यह कहना था कि राष्ट्रीय चेतना प्रसारण न्यास शिवपुरी द्वारा केशवधाम संघ कार्यालय राघवेन्‍द्र  शिवपुरी में आयोजित व्याख्यान माला कार्यक्रम में मुख्य वक्ता  शिवशंकर जी प्रांत संयोजक पर्यावरण गति‍विधि मध्य‍भारत प्रांत का। यह कार्यक्रम शिवपुरी स्थिति संघ कार्यालय केशवधाम में संपूर्ण राष्ट्र देवी अहिल्या‍बाई होल्कर की 300वीं जन्म  जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारत को पुन: विश्वगुरू बनाने के उददेश्य राष्ट्रीय चेतना न्यास शिवपुरी 25 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे से किया गया। 

कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यायर्पण से हुई। कार्यक्रम शिक्षाविद मधुसुधन चौबे सर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। व्याख्यान माला में पर्यावरण, समरसता, स्‍वविकास, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य के बारे में वक्ताओं ने अपने उदबोधन दिए। मुख्य वक्ता शिवशंकर जी ने कहा कि हमें अपने परायों का भेद करना आना चाहिए हमें सामाजिक समरसता के लिए अपने विचार एवं व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा, वर्तमान परिप्रेक्ष्‍य में बैठे अभिभावकों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह भावी पीढी को अच्छा भविष्‍य  देकर जायें। परिवार एक ऐसी संस्था जिससे भारत मजबूत रहा है यह बात दूर देश में बैठी हमारे ऊपर 200 साल राज कराने वाली राज्य की महारानी भी कहती थी भारत में परिवार एक बहुत बडी संस्था है उसे आज एकत्रित करने के लिए हमें आज कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित करना पड रहा है। हमें अपने परिवार का स्वयं प्रबोधन करना पडेगा इसके लिए प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित करने की जरूरत नहीं पडेगी। हमें हमारे भवनों की पहचान हिन्दू भवन के रूप में लाना होगा, हमारे अंदर भय रहता है कि हम यदि भगवा झण्डा लगा लेंगे तो हमें कम्यूनल समझा जाएगा, हमें यह भय त्यागना होगा। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय चेतना न्यास शिवपुरी के सदस्य एवं स्वयं सेवक संघ से जुडे पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें