News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

जामखो में शासकीय भूमि पर अवैध उत्खनन करते 4 डंपर एक पोकलेन मशीन जब्त

जामखो में शासकीय भूमि पर अवैध उत्खनन करते 4 डंपर एक पोकलेन मशीन जब्त


 

शिवपुरी जिले के जामखो में शासकीय भूमि पर अवैध उत्खनन करते हुए 4 डंपर एक पोकलेन मशीन प्रशासन की टीम ने जब्त करने की कार्रवाई की है। दरअसल  जामखो स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 1992/1/2 रकवा 2.40 हेक्टेयर पर अवैध रूप् से मुरम उत्खनन करते हुए प्रशासन की टीम ने डंपर क्रमांक MP 07 HB 5029, MP 07 HB 4413, MP 07 HB 5112, MP 07 HB 4417, एक 210 पोकलेण्ड मशील माडल नम्बर E*200 Super Machine Serial No. S20053952 उत्खनन कर परिवहन करते हुए पाए गए। मौके पर मौजूद डम्पर चालकों द्वारा बताया गया कि यह उत्खनन तोमर बिल्डर कम्पनी मालिक प्रताप सिंह तोमर द्वारा करवाया जा रहा है तथा अवैध उत्खनित मुरम को सिंहनिवास से भौराना रोड पर रोड के शोल्डर पर डाला जा रहा है। मौके पर 04 हिस्सों पर क्रमश: 150*80*4 (गहराई) वर्गमीटर, 80*75*4 वर्गमीटर, 25*80*2 वर्गमीटर, 90*70*6 वर्गमीटर मुरम का अवैध उत्खनन होना पाया गया। उपरोक्त 04 डम्पर MP 07 HB 5029, MP 07 HB 4413, MP 07 HB 5112, MP 07 HB 4417 अवैध उत्खनित मुरम का अवैध परिवहन करते हुये पाये गये एवं उपरोक्त एवं एक 210 पोकलेण्ड मशीन माडल नम्बर नम्बर E*200 Super Machine Serial No. S200-53952 मुरम का अवैध उत्खनन करते हुए पायी गई। उक्त वाहनों का जब्ती कर थाना सिरसौद भिजवाया गया। एवं वाहन चालकों के कथन लिये गये। तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रकरण खनिज विभाग द्वारा बनाकर कलेक्टर  को प्रस्तुत किया जावेगा।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें