News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

खैराई गांव में 32 वर्षीय अमित यादव ने मारपीट से आहत होकर की सुसाइड 5 पर केस दर्ज

खैराई गांव में 32 वर्षीय अमित यादव ने मारपीट से आहत होकर की सुसाइड 5 पर केस दर्ज


शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र के खैराई गांव में 32 वर्षीय अमित यादव का शव सोमवार की सुबह नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक के परिजनों ने गांव के पांच लोगों पर मारपीट कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

घटना की जानकारी के अनुसार, अमित यादव रविवार की रात को खाना खाकर सोया था। रात में वह अपने बिस्तर से गायब हो गया और अगली सुबह उसका शव खेत में नीम के पेड़ पर लटका मिला। मृतक की मां राजकुमारी यादव और भाई सुमित यादव ने बताया कि रविवार को गांव के राजा उर्फ राजेंद्र यादव, त्रिलोक यादव, कप्तान यादव, आकाश यादव और विकाश यादव ने रंजिश के चलते अमित के साथ मारपीट की थी।


अमित के साथ हुई थी मारपीट


गांव के एक प्रत्यक्षदर्शी सोनू यादव ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी आंखों के सामने अमित के साथ मारपीट होते देखा था। परिजनों का आरोप है कि इसी मारपीट से व्यथित होकर अमित ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों और प्रत्यक्षदर्शी के बयानों के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें