News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

विकसित म.प्र. 2047 विजन डॉक्यूमेंट के लिए हुआ जिला स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम

विकसित म.प्र. 2047 विजन डॉक्यूमेंट के लिए हुआ जिला स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम



 शिवपुरी, 8 जनवरी 2025/ विकसित म.प्र. 2047 विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।  जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन, कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव, करैरा विधायक रमेश खटीक, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा सहित शहर के प्रबुद्धजन,समाजसेवी,वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए।

शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन ने कहा कि शिवपुरी जिले में टमाटर, प्याज, धान आदि की फसल अच्छी होती है। जिसके तहत शिवपुरी में बड़े उद्योगों की अपेक्षा छोटे उद्योगों को अधिक प्राथमिकता दी जाए। जिले में मैदा, आटा, राइस फैक्ट्रियां लगाई जाए जिससे स्थानीय नागरिको को वृहद स्तर पर रोजगार प्राप्त होगा। 

नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने शिवपुरी जिले में जड़ी बूटियों की पैदावार अच्छी होती है, परन्तु जंगल कटते जा रहे है,इन पर रोक लगे और शिवपुरी की प्राकृतिक धरोहर सुरक्षित रहे।

 कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि शिवपुरी जिले में अवैध कॉलोनी का कारोवार चल रहा है, उस पर प्रतिबध होना चाहिए। राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने कहा कि जिले के किसानों के लिए अच्छी सिंचाई सुविधा हो, इससे कृषिप्रधान अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। जनप्रतिनिधियों ने चर्चा करते हुए कहा कि खेल और शिक्षा के क्षेत्र में शिवपुरी विकसित हो रहा है। इस दिशा में बेहतर काम होना चाहिए जिससे युवा और आगे बढ़े और शिवपुरी का नाम रोशन करें।जनप्रतिनिधियों द्वारा शिवपुरी में एग्रीक्लचर कॉलेज की भी मांग की गई।  

 म.प्र. सरकार का उद्देश्य विकसित मध्यप्रदेश 2047 का एक ऐसा विजन डॉक्यूमेंट तैयार करना है, जिसके माध्यम से प्रदेश के सर्वागीण और समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर होने एवं वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ- साथ म.प्र. को भी विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से विकसित म.प्र. 2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाना है। जिसमें किसान,युवा, महिलाएं, गरीब एवं कमजोर वर्ग सभी का सर्वांगीण विकास हो।यह अपेक्षा की है कि जिला, नगरपालिका, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तर पर सूक्ष्म स्तरीय चर्चा आयोजित करनी चाहिए ताकि 2047 तक प्राप्त किये जाने वाले लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। 

जनसंवाद में प्राप्त सुझावों का संकलन किया जाएगा एवं जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं के आधार पर जिले का एक फीडबैक तैयार किया जायेगा। आर्थिक विकास एवं रोजगार के अवसर, नारी शक्तिकरण, किसान कल्याण, निम्न आयवर्ग के नागरिकों का कल्याण,जनजातीय विकास एवं अन्य विकास कार्य के संबंध में भी सुझाव प्राप्त हुए।

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने इस बैठक में विकसित मध्य प्रदेश के लिए तैयार किया जा रहे विजन डॉक्युमेंट की भूमिका पर प्रकाश डाला और वर्तमान में जिले में किया जा रहे कार्यों की जानकारी दी।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें