News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

गांजा तस्कर गिरफ्तार 1 लाख रुपए कीमत का 16.8 किलोग्राम गांजा जब्त

गांजा तस्कर गिरफ्तार 1 लाख रुपए कीमत का 16.8 किलोग्राम गांजा जब्त


 

शिवपुरी जिले में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती और तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। मायापुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चंदौरिया-पहाड़ाखुर्द रोड पर कार्रवाई करते हुए चंदौरिया गांव के हरवीर लोधी (40) को 16.8 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा।


थाना प्रभारी नीतू सिंह के अनुसार, आरोपी ने अपने घर के पीछे गांजे के पौधे उगा रखे थे। जब वह इन पौधों को काटकर बेचने ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बरामद किए गए गांजे की कीमत बाजार में करीब 1 लाख रुपए आंकी गई है।


पुलिस ने आरोपी हरवीर लोधी के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें