News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

कोलारस विधानसभा क्षेत्र के खरई भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए हजरत सिंह धाकड़ सबसे मजबूत दावेदार

कोलारस विधानसभा क्षेत्र के खरई भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए हजरत सिंह धाकड़ सबसे मजबूत दावेदार


 शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र के खरई मंडल में आगामी दिनों में होने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।खरई मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने के लिए लिए कई कार्यकर्ता जिले से लेकर भोपाल तक दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हजरत सिंह धाकड़ का नाम सुर्खियों में बना हुआ है।खरई मंडल के डेहरवारा गांव में रहने वाले हजरत सिंह धाकड़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं। उन्होंने वर्ष 2006 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ कर प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षण लिया। बात की जाए उनके राजनीतिक जीवन की तो वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2010 से 2012 तक में भारतीय परिषद में तहसील संयोजक रहे। भाजपा मंडल में संगठन मंत्री युवा मोर्चा में मंडल महामंत्री। इसके साथ ही वह पिछले 4 साल से भाजपा किसान मोर्चा में मंडल उपाध्यक्ष के पद पर काम कर रहे हैं। वहीं सामाजिक संगठन अखिल भारतीय किरार महासभा तहसील अध्यक्ष का दायित्व भी है।राजनीतिक रूप से लगातार सक्रिय रहने की वजह से उनका खरई मंडल अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। भाजपा की निष्ठावान कार्यकर्ता हजरत सिंह धाकड़ सदैव संगठन एवं वरिष्ठ नेतृत्व के ओदश अनुसार विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में अन्य जिलों अथवा प्रदेशों में अपनी सहभागिता निभाते रहे हैं। युवाओं को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता के कारण भाजपा मंडल अध्यक्ष की पैनल में उनका नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें