News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

शिवपुरी बीजेपी जिलाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों में नवाब सिंह कुशवाहा का नाम सुर्खियों में

शिवपुरी बीजेपी जिलाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों में नवाब सिंह कुशवाहा का नाम सुर्खियों में


 शिवपुरी।मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।प्रदेश के कई जिलों में 15 से 31 दिसंबर के बीच बीजेपी जिला अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है।इसको लेकर इसको लेकर पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है।शिवपुरी जिले में भी पार्टी को नये साल में बीजेपी का नया जिला अध्यक्ष मिल जाएगा।सूत्रों के अनुसार बीजेपी जिला अध्यक्ष पद को लेकर नेताओं की भाग दौड़ शुरू हो गई है।माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार क्षत्रिय या वैश्य समाज से अध्यक्ष बनाकर जिले में पार्टी मुखिया की कमान सौंप सकती है‌। जिले में क्षत्रिय और वैश्य समाज से कई भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष पद के लिए नवाब सिंह कुशवाह का नाम प्रमुखता के साथ सुर्खियों में बना हुआ है।जमीनी कार्यकर्ता के रूप में पहचान बन चुके नवाब सिंह कुशवाह सन 1985 से पार्टी से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद पर काम कर रहे हैं। बात की जाए अगर नवाब सिंह कुशवाह के राजनीतिक कैरियर की उन्होंने पार्टी में मंडल उपाध्यक्ष के पद से राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की। उसके बाद में मंडल महामंत्री। उनके संगठन क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें मंडल अध्यक्ष के पद मनोनीत किया। मंडल अध्यक्ष के सफलतम कार्यकाल के बाद उन्हें प्रदेश में किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया गया। पार्टी और क्षेत्र में मजबूत पकड़ को देखते हुए ही शिवपुरी जिला अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें