खरई मंडल अध्यक्ष के लिए उमाचरण धाकड़ प्रबल दावेदार !
कोलारस शिवपुरी।मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।एक से 15 दिसंबर के बीच मंडल अध्यक्ष और 16 से 31 दिसंबर के बीच जिलाध्यक्षों के चुनाव कराए जाने की तैयारी है।बात करें शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र की तो यहां से पांच मंडल अध्यक्षों का चुनाव कराया जाना है। इस बीच खरई मंडल से संगठन और भाजपा में हमेशा सक्रिय दिखाई देने वाले उमाचरण धाकड़ का नाम मंडल अध्यक्ष के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। राजनीतिक सूत्रों की माने तो उमाचरण धाकड़ का खरई मंडल से मंडल अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। यह आपको बता दें उमाचरण धाकड़ का परिवार हमेशा से ही भाजपा और संघ परिवार से जुड़ा हुआ है। जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह 5 साल सरपंच भी रहे। इससे साथ ही युवा वर्ग में भी उमाचरण धाकड़ की खासी पकड़ है। बीते विधानसभा और लोकसभा चुनाव में खरई मंडल में उन्होंने अपनी टीम के साथ पोलिंग बूथों पर काम कर भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत सुनिश्चित की थी एक और उमाचरण धाकड़ ने पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका योगदान दिया था उमाचरण धाकड़ खरई को विधानसभा,लोकसभा चुनाव में विधायक सांसद द्वारा जिम्मेदारी दी गई थीं जिसमें यह संपूर्ण सफल रहे थे , श्रीमंत महाराज साहब के लोकसभा चुनाव में बैराडी पंचायत का प्रभारी बनाया जो कि हमेशा से 70 वर्षों से कांग्रेसी पंचायत रही लेकिन इनकी मेहनत,लगन और इनके सफलतम प्रयासों से आज वह पंचायत बीजेपी पंचायत कहलाई इनके पास युवाओं का एक बहुत बड़ा ग्राफ है जो कि हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता हैबयहां आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव में पार्टी की कोशिश है कि जमीनी कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाए और सांसदों-विधायकों से लेकर अन्य प्रभावशाली नेताओं के कहने पर नियुक्तियां न की जाएं। पार्टी की इसी गाइडलाइन को देखते हुए पार्टी में जमीनी कार्यकर्ता के रुप में पहचान बना चुके उमाचरण धाकड़ खरई मंडल अध्यक्ष के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें