News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

डॉ. मोहन यादव सरकार ने हर क्षेत्र में किए उल्लेखनीय कार्य : विजयवर्गीय

डॉ. मोहन यादव सरकार ने हर क्षेत्र में किए उल्लेखनीय कार्य : विजयवर्गीय



 

Shivpuri भाजपा की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के एक साल पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता में बताई उपलब्धियां


शिवपुरी। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के सफलतम एक साल पूर्ण होने के अवसर पर का आयोजन किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता को पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी व पूर्व प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली डॉ. मोहन यादव सरकार के सफलतम सुशासन के एक साल पूर्ण हो गए है। उनका एक साल बेमिसाल रहा।


उन्होंने कहा कि डॉ.मोहन सरकार ने हर क्षेत्र में किए उल्लेखनीय कार्य किए है जिसमे गरीब कल्याण के लिए, किसान कल्याण के लिए, युवाओं के लिए, महिला सशक्तिकरण के लिए, उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में, गौ रक्षा, कानून व्यवस्था, सिंचाई के क्षेत्र में, नक्सल मुक्त प्रदेश, आदि अनेका अनेक क्षेत्र में कई कार्य कर उपलब्धि हांसिल की है।


अब तक संपन्न हुई 6 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा और नर्मदा पुरम से रुपए 2.07 लाख करोड़, मुंबई, बेंगलुरु, कोयंबटूर, कोलकाता में किए गए रोड शो कार्यक्रमों में रुपए 1 लाख करोड़ से अधिक की निवेश, भोपाल में आयोजित खनन कॉन्क्लेव में रुपए 20000 करोड़ के निवेश और मुख्यमंत्री जी के यूके और जर्मनी यात्रा में 78000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 



एमपी के मन में मोदी मोदी के मन में एमपी

विजय वर्गी ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के प्रचंड एवं ऐतिहासिक जन आशीर्वाद से भाजपा पार्टी की सरकार बनी। एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी का नारा चरितार्थ हुआ था। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्र "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के साथ गौरवशाली सम्पन्न एवं विकसित मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदार प्रयास किया हैं।

आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिये किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिये सफलता के द्वार खोल दिये हैं, इससे इन वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है।


*मनाया जाएगा जनकल्याण पर्व:-*

जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि राज्य सरकार के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण पर्व शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित किया जायेगा और जन समस्याओं का मौके पर शिविर लगाकर निराकरण किया जायेगा। 

जन-कल्याण पर्व में विभिन्न विभागों की गतिविधियां, विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन के साथ जन कल्याण के कार्य प्रमुखता से किये जायेंगे। इन कार्यक्रमों में आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।


एक लाख से अधिक दीदीया लखपति व 26 लाख लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर


महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शासकीय सेवा में महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा, प्रदेश के लगभग 26 लाख लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर की रीफिलिंग के लिए वर्ष 2024 में 715 करोड रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया गया।  एक लाख से अधिक दीदीयां लखपति बनी।


*यह रहे मौजूद:-*

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, जिला मंत्री मुकेश चौहान, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया के अलावा पत्रकाजन मौजूद रहे

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें