कोलारस विधायक महेंद्र यादव और पूर्व राज्यमंत्री सुरेश रांठखेडा़ ने पत्रकार लक्ष्मण सिंह रावत की दादी के निधन पर जताया शोक
शिवपुरी। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ मध्य प्रदेश जंप के संभागीय अध्यक्ष पत्रकार लक्ष्मण सिंह रावत की दादी के निधन पर बुधवार को कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव और पूर्व राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ रांठखेड़ा ने रिझारी गांव पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।उन्होंने पत्रकार लक्ष्मण सिंह रावत की दादी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि संभागीय अध्यक्ष पत्रकार लक्ष्मण सिंह रावत की दादी नारायणी बाई रावत का 20 दिसंबर 2024 शुक्रवार को शिवपुरी शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।नारायणी बाई रावत की उम्र 100 साल से अधिक थी।संभागीय अध्यक्ष पत्रकार लक्ष्मण सिंह रावत की दादी नारायणी बाई रावत के निधन पर पत्रकारों राजनीतिक नेताओं और गणमान्य नागरिकों द्वारा उनके पैतृक गांव रिझारी में शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव और पूर्व राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ रांठखेड़ा ने रिझारी गांव पहुंचकर स्वर्गीय नारायणी बाई रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
एक टिप्पणी भेजें