News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

भीषण हादसा, टाटा मैजिक और ट्रक में टक्कर; 7 लोगों की मौत

भीषण हादसा, टाटा मैजिक और ट्रक में टक्कर; 7 लोगों की मौत


Uttar Pradesh News: हाथरस में भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक में टक्कर हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया है।

Hathras Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में बच्चे और महिलाएं हैं। सवारियों को लेकर जा रही एक टाटा मैजिक बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। अनियंत्रित होकर ट्रक भी पलट गया। टाटा मैजिक हाथरस के गांव कुमराई से एटा के गांव नगला इमलिया जा रही थी। सभी लोग यूपी के रहने वाले हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर के पास वाहनों की टक्कर हुई है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मारे गए सभी सातों लोग मैजिक में सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग कैंसर पीड़ित एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। मैजिक में लगभग 20 लोग सवार थे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें