जमीनी विवाद में 5 लोगों ने एक शख्स को गोली मारी घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी
Karera news शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड का मामला सामने आया है। घायल अमर सिंह प्रजापति निवासी धुबाई थाना करैरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जमीनी विवाद को लेकर आज सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे गांव के ही राजू प्रीतम मुकेश पातीराम और धनीराम उसे पकड़ कर ले गए और जान से मारने की नीयत से उसमें गोली मार दी। इसी दौरान अमर सिंह प्रजापति ने अपना हाथ बंदूक के आगे कर दिया जिससे गोली उनके हाथ में लगी है। गंभीर रूप से घायल अमर सिंह प्रजापति को इलाज के लिए सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
पूर्व में जनपद सदस्य पति भी गोली की घटना की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस आचुके हैं 5 दिसंबर की घटना है उनके घर पर रात को फायर किए गए थे!
इनका कहना है!
ऐसी कोई घटना नहीं हुई है हाँ शिकायत तो आई है किसी के हाथ में चोट का निशान है लेकिन मामले की जांच की जा रही है किस कारण हाथ में चोट आई है।
विनोद छावई थाना प्रभारी करैरा
एक टिप्पणी भेजें